Bikaner Live

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई करणी कथा करणी माता का हुआ जन्मोत्सव

21 महीनों से मां करणी का हुआ था जन्म- कथा वाचक पंडित रवि शंकर पारीक


बीकानेर, जस्सूसर गेट के बाहर स्थित करणी माता मंदिर में चार दिवसीय शुरू हुई करणी कथा में आज प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ करणी कथा का आगाज हुआ जो निरंतर चार दिन चलेगा आज की कथा में महाराज रवि शंकर पारीक नापासर ने करणी माता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आम व्यक्तियों से अलग करणी माता का जन्म 21 महीना से हुआ था जो अपने आप में विशेष है। कथा से पहले श्री माताजी महाराज का विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर यजमान अशोक सोनी, आनंद सोनी, आकाश गहलोत, लक्ष्मी नारायण सोनी, जितेंद्र खत्री रहें । इस विशेष अवसर पर नानी बाई का मायरा भी महाराज श्री के मुखारविंद से शुरू होगा। नानी बाई का मायरा सायं 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!