Bikaner Live

गंगाशहर में अरुणोदय विद्या मंदिर एवं श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव “उड़ान–2” भव्य रूप से संपन्न
soni


दिनांक 6 जनवरी 2026 बीकानेर। अरुणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल, गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक उत्सव “उड़ान–2” का भव्य समारोह  प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमान मनोज दीक्षित, उप कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर, विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश वाल्मीकि, अधीक्षक, गंगाशहर सैटेलाइट हॉस्पिटल, युवा समाजसेवी गोविंद सारस्वत, सिंथेसिस के डायरेक्टर जेठमल सुथार एवं भगवान दास आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक रामचंद्र आचार्य, श्रीमती मंजू सुरोलिया, हिंदी व्याख्याता श्याम निर्मोही, बुलाकी गिरी व सुमन विश्नोई के द्वारा शाॅल, साफा व प्रतीक चिह्न द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्री मनोज दीक्षित ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव “उड़ान–2” मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, परिश्रम और उज्ज्वल भविष्य की ओर उनकी उड़ान का उत्सव है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय के निदेशक श्री रामचंद्र आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ अभिभावकों, समाज एवं शिक्षण संस्थान के बीच सुदृढ़ एवं आत्मीय संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शाला के संचालक श्री अभिषेक आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियाँ एवं विविध रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं सर्वांगीण विकास की सशक्त अभिव्यक्ति थीं।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालक श्री अभिषेक आचार्य ने कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थी करण बाबू एवं कक्षा 10 के होनहार विद्यार्थी रजत शर्मा को स्कूटी प्रदान की, वहीं जाह्नवी सोनी एवं कृतिका सोनी को लैपटॉप भेंट किए गए।
इसके अतिरिक्त 90% से 95% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों फायजा आलम, पिंकी सोनी, कोमल सोनी, रीतिका सुथार, मनीषा गोदारा, हर्षिता सिपाणी, पीयूष सोलंकी एवं दुर्गेश नाथ को ₹5100–₹5100 की नगद राशि से सम्मानित किया गया।
आठवीं कक्षा में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ₹2100–₹2100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में अपने-अपने विषयों में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों श्याम निर्मोही, मंजू सुरोलिया, बुलाकी गिरी, कमल पंडित, लक्ष्मण कड़ेला, लोकेश राजपुरोहित एवं पूनम व्यास को नगद राशि एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण पिंकी सोनी, चंद्रकला, अपेक्षा मारू, निलेश बड़गूजर, मनोज चौधरी, रेखा सुथार, राधिका, कालूराम रैगर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अरुणोदय विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू सुरोलिया एवं श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन विश्नोई द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
समारोह का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन विनय हर्ष द्वारा किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!