Bikaner Live

ठिठुरती रात में मानवता की गर्माहट, रैन बसेरे में पौष बड़ा सेवासेवा से सजी सर्द रात, जरूरतमंदों तक पहुँची गर्माहट

ठिठुरती रात में मानवता की गर्माहट, रैन बसेरे में पौष बड़ा सेवा

सेवा से सजी सर्द रात, जरूरतमंदों तक पहुँची गर्माहट

बीकानेर, 6 जनवरी 2026. ठिठुराती रात में मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण पेश करते हुए पीबीएम परिसर स्थित रैन बसेरे में पौष बड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को गर्मागर्म पकौड़े और चाय की सेवा मिली। गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में, मारवाड़ जन सेवा समिति के सहयोग से यह सेवा प्रकल्प पिछले दो माह से निरंतर चल रहा है, जिसका उद्देश्य सर्दी में किसी भी असहाय व्यक्ति को बेसहारा न रहने देना है। कार्यक्रम का नेतृत्व गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील चमड़ियां ने किया।

सेवा के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों ने बढ़ती ठंड में पकौड़ों और चाय का लाभ लिया। रोटेरियन जगदीप ओबेरॉय और रमेश व्यास ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना के साथ यह प्रकल्प वर्षों से सतत चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि संस्था केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि ठंड से बचाव के लिए गर्म रजाई, बिस्तर और रात में सुरक्षित व आरामदायक विश्राम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है, ताकि मरीजों के परिजन उपचार के दौरान सम्मान और सुरक्षा के साथ रह सकें।

पौष बड़ा आयोजन में मारवाड़ जन सेवा समिति से रमेश व्यास, गोमादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट से मनीष चमड़िया और अंकुश चमड़िया, तथा रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की ओर से राजेश बावेजा, जगदीप ओबेरॉय, रितेश अरोड़ा, देवेंद्र राठौर, शिशिर शर्मा, राजीव अग्रवाल और महेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और सेवा भाव से ठंड की रातों में भी गरिमा, सुरक्षा और अपनापन सुनिश्चित किया जा सकता है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post