

“बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केन्द्र पर मण्डल अध्यक्षों का हुआ स्वागत-सम्मान”
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर विधान सभा बीकानेर पश्चिम के पांच मंडलों पुराना शहर अध्यक्ष आशा आचार्य,नया शहर विशाल गोलछा, जस्सूसर गेट दिनेश चौहान,गोपेश्वर प्रेम गहलोत एवं मुक्ताप्रसाद कपिल शर्मा के एक साल बेमिसाल पूर्ण होने पर
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी के मार्ग दर्शन में विधायक सेवा केन्द्र पर दुर्गाशंकर व्यास के नेतृत्व में बीकानेर पश्चिम के पांचों मण्डल अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ नेता जे.पी. व्यास और दुर्गाशंकर व्यास ने एक साल बेमिसाल पूर्ण होने पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए और बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी एवं मंडलों के पदाधिकारी जे.पी.व्यास, चोरूलाल सुथार, राजा सेवग, किशन चौधरी, लालजी आचार्य, संजय शर्मा, सुनील,अनिरुद्ध आचार्य उपस्थित रहे।
नई उड़ान नई पहचान के साथ एक साल बेमिसाल सेवा और समर्पण में पूर्ण होने पर मण्डल अध्यक्षों द्वारा उपस्थित गणमान्यों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।


























