Bikaner Live

भारत क्रिकेट लीग ग्रामीण व शहरी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ

भारत क्रिकेट लीग ग्रामीण व शहरी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
एयरपोर्ट चमत्कारी बालाजी मन्दिर के पास, बद्री प्रसाद जी की ढाणी खेल मैदान नाल
नाल। भारत क्रिकेट लीग ग्रामीण व शहरी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन थाना अधिकारी विकास बिश्नोई द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर थाना अधिकारी विकास बिश्नोई ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी।
उद्घाटन समारोह में गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें लालचंद मत्तड़, नीलकमल वेद, मोहनलाल, मनोज, राजकुमार, श्यामदास, घनश्याम रामावत एवं राजेश रामावत प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!