Bikaner Live

मुख्यमंत्री ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पुस्तिका का किया विमोचन,विधायक जेठानंद व्यास द्वारा दो साल के कार्यों का लेखा जोखा किया संकलित

मुख्यमंत्री ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पुस्तिका का किया विमोचन

विधायक जेठानंद व्यास द्वारा दो साल के कार्यों का लेखा जोखा किया संकलित

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास के कार्यकाल के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका से राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी आमजन को हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसका अधिक से अधिक लोगों तक वितरण किया जाए।
विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और नवाचारों को पुस्तिका में संकलित किया गया है। उन्होंने प्रदेश के पहले विधायक जनसुनवाई केंद्र और इसके माध्यम से की जा रही नियमित जनसुनवाई, रोजगार रजिस्टर आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा में नियमित रूप से रोजगार सहायता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने आगामी बजट के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!