Bikaner Live

क्रीड़ा भारती बीकानेर द्वारा खेल कबड्डी खेल के अर्न्तगत 28 जनवरी को तेजाना शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय बालक, बालिका 17,19 वर्ष से कम आयोजित की जाएगी।

: क्रीड़ा भारती बीकानेर द्वारा खेल कबड्डी खेल के अर्न्तगत 28 जनवरी को तेजाना
शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय बालक, बालिका 17,19 वर्ष से कम आयोजित की जाएगी।
इस प्रसंग में आज पुस्तिका खेल कबड्डी खेल का विमोचन उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिवशंकर चौधरी और लोकेश आत्रेय के साथ क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष रामेंद्र हर्ष, महामंत्री भुवनेश पुरोहित, रामकुमार पुरोहित ने किया।
बोड़ा ने बताया कि सभी वर्गों में आयोजित इस जिला स्तरीय आयोजन के अध्यक्ष शकर लाल प्रजापत होंगे।
सभी वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम आदि दिया जाएगा।
: उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने बताया कि 68 वी तथा 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 17,19 वर्ष बालक बालिका वर्ग के किसी भी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेता खिलाड़ियों के प्रस्ताव हेतु सभी स्कूलों को आदेश भिजवाया गया हे।
जिस विद्यालय ने भी पदक विजेता बच्चा पढ़ रहा हे वह विद्यालय आवेदन पत्र आगामी 16 जनवरी तक उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा विभाग कार्यालय को प्रस्तावित करे ताकि विभाग द्वारा मिलने वाली राशि का प्रस्ताव निदेशालय को भिजवाया जा सके।
ध्यान रहे कि सिर्फ एस जी एफ आई राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता खिलाड़ियों का ही आवेदन भेजे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!