Bikaner Live

केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जेगला में विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण
soni



बीकानेर, केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को जेगला में तीन ट्यूबवेल्स का उद्घाटन तथा शहीद जगदीश बिश्नोई प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार एवं प्याऊ का लोकार्पण किया।
इस दौरान श्री मेघवाल ने कहा कि ट्यूबवेल्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी जो कि स्थानीय नागरिकों और पशुओं के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने धन्ना दरोगा में 54.09 लाख तथा जेगला गोगलियान में 46.3 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल्स का लोकार्पण किया। वहीं चारागाह विकास के लिए मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना के तहत 15 लाख रुपए की लागत से बना ट्यूबवेल भी क्षेत्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने अमर शहीद सूबेदार सांवरमल खींचड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के प्रति हमें कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने शहीद जगदीश बिश्नोई प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार और प्याऊ का लोकार्पण किया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत लगभग दस लाख रुपए की लागत से यह कार्य करवाए गए हैं।
श्री मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाएं। सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रधान कन्हैयालाल, डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, एड. अशोक प्रजापत, हनुमान पूनिया,  सुमित्रा पूनिया, नरेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह रोड़ा, गोपी पूनिया, रामेश्वर स्वरूपसर, राम लाल सहारण, पाबूराम देहडू, सहीराम ज्याणी, भगवानाराम पूनिया, जीतूराम पूनिया, हेतराम सीगड़ और महावीर चारण आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!