Bikaner Live

जस्सूसर गेट के बांया जी चौक में नशा मुक्ति शपथ समारोह आज
soni

अवेयरनेस कार्यक्रम आज शाम 5 बजे कई वक्ता पहुंचेंगे कार्यक्रम में



प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई व्याख्याता पहुंचेंगे इस कार्यक्रम


कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया नयाशहर थाना अधिकारी कविता पूनियांं ने



सत्य वृतांत समाचार/विशाल नशा मुक्ति जन जागरण कार्यक्रम के तहत निरंतर 5 दिन जन संपर्क का कार्य चला। कमल साध की टीम एवं डॉक्टर श्याम अग्रवाल हर एक घर की दहलीज पर पहुंचे और इस कार्यक्रम मैं पहुंचने की अपील की अब वार्ड 56 में आज कार्यक्रम 10 जनवरी का आखिरी दिन है जिसमें कई कार्यक्रम होने हैं। आज डॉक्टर श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल के पास बांया जी चौक में विशाल नशा मुक्ति जन जागरण कार्यक्रम के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 5:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉक्टर कन्हैयालाल कच्छावा नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ सभा में नशे को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। वार्ड 56 के निवासी यशपाल गहलोत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बारे में बताएंगे। वहीं समाजसेवी एडवोकेट कमल साध की टीम भी निरंतर नशा मुक्ति जन जागरण कार्यक्रम में लगी हुई है वह भी मंच पर अपना वक्तव्य देंगे। टीम कमल साध की ओर से अपील करते हुए कहा है कि हर व्यक्ति बुजुर्ग माताएं बहने युवा सभी को इस कार्यक्रम में पहुंचना है। इधर कमल साध ने कहां की छोटी काशी धर्म नगरी बीकानेर में भयानक नशो ने अपने पांव पसार लिए, साध का कहना है बीकानेर की संस्कृति को हम कदापि धूमिल नहीं होने देंगे पूरा प्रयास करेंगे कि युवा सिर्फ युवा ही रहे नशेड़ी युवा न कहलाए इसलिए पूरा प्रयास है बीकानेर नशा मुक्त बनाएंगे,इस कार्यक्रम में इन्होंने भाग लेने की अपील भी की है। कार्यक्रम संबंधी सभी रूपरेखाएं बना ली गई है शाम 5:00 बजे रावण दहन स्थल बांया जी चौक में सभी से पहुंचने की अपील करने वालों में गणेश लाल सोनी, महावीर अग्रवाल, आकाश गहलोत, चंद्र गहलोत, शिवकुमार गहलोत, सुरेंद्र सिंह गुप्ता, नारायण सिंह, धनपत श्रीमाली, मोती सांखला, शुभम भाटी, विजय कुमार चांडक समेत वार्ड 56 के निवासी शामिल है। पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि आज समय है नशे के प्रति जागरूक होइए और यह अवेयरनेस कार्यक्रम है इसमें हिस्सा लेंगे तभी आगे के मार्ग खुलेंगे और युवाओं को नशे से हम दूर कर सकेंगे यही एक रास्ता है इसी रास्ते के माध्यम से हम बीकानेर को नशा मुक्त बना पाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!