Bikaner Live

स्थानीय एम एम ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस पूर्व तैयारी कार्यक्रम पी टी अभ्यास का उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने गहन निरीक्षण किया

स्थानीय एम एम ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस पूर्व तैयारी कार्यक्रम पी टी अभ्यास का उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने गहन निरीक्षण किया ।
कुल लगभग 400 बच्चे गहन अभ्यास कर रहे थे।
माइक पर पूनमचंद ड्रम पर सुशील स्वामी और शिवराज सिंह शेखावत संचालन कर रहे थे तो लाईन संचालन पर हर्षवर्धन हर्ष, रोहित बिश्नोई,दीपक नारायण व्यास सहित समस्त शारीरिक शिक्षक कार्य कर रहे थे। रामकुमार पुरोहित इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे सहयोगी के रूप में दिलीप सिंह और हरिशंकर रंगा, बी डी हर्ष थे। बोड़ा ने बताया कि समस्त प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे थे आगे के कार्यक्रम में बच्चो की और संख्या बढ़ने की संभावना हे ।
बोड़ा ने उसके बाद करणीसिंह स्टेडियम में चल रहे भारतीयंम अभ्यास का भी निरीक्षण किया वहां रितु शेखावत बच्चियों को विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवा रही थी जबकि मीनाक्षी शर्मा , कांता जांगिड सहित सभी महिला शारीरिक शिक्षक शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ सहयोग कर रही थी।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post