Bikaner Live

बीकानेर पश्चिम विधायक ने दी स्थानों पर की जनसुनवाई, दिए निस्तारण के निर्देश

बीकानेर पश्चिम विधायक ने दी स्थानों पर की जनसुनवाई, दिए निस्तारण के निर्देश

बीकानेर, 14 जनवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बुधवार को वार्ड 72 में पारीक चौक स्थित पारीक सार्वजनिक संपत्ति ट्रस्ट कार्यालय तथा वार्ड 57 में व्यास पार्क स्थित जनेश्वर भवन में जनसुनवाई की। इस दौरान इन्होंने प्राप्त परिवादों के निस्तारण के लिए उन्होंने नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकेसीएल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि और अधिकारी नियमित रूप से आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसी श्रृंखला में अब तक बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 25 से अधिक वार्डों में जनसुनवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक जनसुनवाई केंद्र द्वारा भी आमजन की समस्याएं सुनी जा रही है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है तथा इसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पंद्रह करोड़ रुपए की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। पानी की नई टंकियां बन रही है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस दिशा में और अधिक कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान श्री मोतीलाल हर्ष, श्री जेपी व्यास, श्री राजा सेवग, श्री तरूण स्वामी, किशन चौधरी, श्री चोरूलाल सुथार, श्रीमती आशा आचार्य, श्री अशोक तिवाडी, श्री शिवकुमार पांडिया, श्री नितिन जोशी, श्री संजय शर्मा, श्री कमल किशोर आचार्य, श्री राहुल पारीक, श्री रमेश तिवाडी, श्री अनादि पारीक, श्री धीरज व्यास, राजकुमार पारीक, श्री विजय पणिया, श्री रामकुमार व्यास, श्री गजेन्द्र सिंह भाटी, श्री ओमप्रकाश कुमावत, श्री शशिकांत गहलोत, श्री बिट्ठल पांडिया, श्री प्रकाश गहलोत, श्री संजय पारीक, श्री सुनील जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post