Bikaner Live

लक्ष्मीनाथ नगर की सुभाष बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजितबीकानेर,

लक्ष्मीनाथ नगर की सुभाष बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
बीकानेर, 18 जनवरी। लक्ष्मीनाथ नगर स्थित सुभाष बस्ती में जोशीवाड़ा हनुमान भवन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष जोशी ने की। कार्यक्रम में बुलाकी अग्रवाल, सरला जोशी, भुवनेश, गौरी शंकर व्यास एवं बी.एल. तंवर बतौर अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण हर्ष, लक्ष्मीनारायण व्यास, हंसराज पुरोहित एवं सुनील जोशी ने विचार रखे। दुर्गा शंकर हर्ष एवं बस्ती पालक आनंद ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट हो जाए, तो कोई भी शक्ति उसे विभाजित नहीं कर सकती। उन्होंने समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक जागरण पर बल दिया।
कार्यक्रम में मानसी, अन्नपूर्णा व्यास एवं रौनक द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नरेंद्र आचार्य ने आभार जताया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!