माहेश्वरी समाज के विद्यार्थी को मिलेगा मूंदड़ा पुरस्कार —–
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान विगत वर्षों की भांति इस 40 वें वर्ष भी बीकानेर मूंदड़ा परिवार की ओर सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा स्मृति, मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रेस नोट जारी करते हुए श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि यह कार्यक्रम आज जस्सू सर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में शाम 5:30 बजे होगा।
मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी मीडिया को सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले पुरस्कार सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अध्यक्ष राठी ने बताया इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहां एक और डॉक्टर राम नारायण जी बजाज,(चेयरमैन आर .एन .बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी ), होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता चांडक (प्रिंसिपल बाल गोविंदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर), तथा डॉक्टर श्रेया थानवी (प्रिंसिपल माहेश्वरी पब्लिक स्कूल बीकानेर) को आमंत्रित किया गया हैl सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित एवं सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद डॉक्टर किशोर सिंह राजपुरोहित सर(मैनेजिंग डायरेक्टर मेहाई स्कूल बीकानेर) उपस्थित होंगे l कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में मूंदड़ा परिवार बीकानेर की ओर से सदैव की भांति हरि मोहन मूंदड़ा तथा शशि मोहन जी मूंदड़ा उपस्थित रहेंगे।
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक तथा कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सम्मान समारोह में जहां एक और शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थी, अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है वही समाज बंधुओ को भी आमंत्रित किया गया। मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी के अनुसार सत्र 2024,- 25, में बीकानेर नगर निगम के अंतर्गत उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षेत्र में रहे विद्यार्थियों के प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रतिशत के आधार पर सूची तैयार कर ली गई है जिसमें सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी(राजस्थान बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड) मैं निर्धारित मापदंड के अंतर्गत के अलावा अन्य प्रोफेशनल डिग्री कोर्स एवं सरकारी सेवा में चयनित महेश्वरी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा l



























