Bikaner Live

आजु गूजा चिल्ड्रन फेस्टिवल में शाला की गाइड टीम ने किया परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कैंपस में सेवा कार्य
soni

बीकानेर। डॉ करणी सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं मलंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम आजु गूजा में स्थानीय शांति विद्या निकेतन मा विद्यालय शीतला गेट बीकानेर की करूणा क्लब एवं गाइड टीम द्वारा विभिन्न खेलों के साथ परिवहन विभाग द्वारा लगी स्टाल में शाला की करूणा क्लब और गाइड टीम तथा रा बा सी सैकेंडरी स्कूल महर्षि दयानंद मार्ग लेडी एल्गिन की गाइड ने लगातार तीन दिन तक आने वाले सभी बच्चों को खेल द्वारा रोड़ सेफ्टी एवं यातायात में उपयोगी चिन्हों के बारे में जानकारी दी तथा साथ ही करूणावान गाइड मानवी सोलंकी ने राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की धुन पर सड़क सुरक्षा नियमों की सीख सभी उपस्थित जनों को दी।इस अवसर पर गाइड खुशबू गोदारा, साक्षी गोदारा, अंजलि,नितिका सोलंकी, शैली सोलंकी, मानवी सोलंकी, दीपिका, सारा सुलेमानी, गायत्री सारण, दिशा भार्गव,कंगना भार्गव आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। परिवहन विभाग की ज्योति स्वामी ने शाला प्रधान तथा सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आज शाला में गाइड टीम उपस्थित होने पर शाला के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने गाइड टीम के कार्यो की प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई दी। शाला प्रधान हनुमान छींपा ने विपरीत मौसम के अनुरूप सेवा कार्य अनवरत जारी रखने हेतु विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने तीन दिन की सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की जिलाधीश महोदया श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं परिवहन विभाग के अधिकारी श्री अनिल कुमार पंडया ने भी गाइड टीम को आशीर्वाद दिया। सौरभ बजाज ने बताया कि मानवी सोलंकी द्वारा प्रस्तुत रोड़ सेफ्टी नृत्य को सोशल मीडिया एवं उपस्थित सभी में बहुत सराहना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!