Bikaner Live

सांस्कृतिक सप्ताह ‘अभिव्यक्ति’ में बिखरे नृत्य के रंग -राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।
soni

सांस्कृतिक सप्ताह ‘अभिव्यक्ति’ में बिखरे नृत्य के रंग –
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।

बीकानेर/गगांशहर,19 जनवरी 2026। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सांस्कृतिक सप्ताह ‘अभिव्यक्ति’ के अंतिम दिन एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान नैंणसी गहलोत ने तथा द्वितीय स्थान भगवती सोनी ने प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान योगिता समूह तथा द्वितीय स्थान मोनिका समूह ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक सप्ताह के समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर बबीता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नृत्य मन,शरीर और आत्मा का संपूर्ण व्यायाम है। इससे मानसिक और शारीरिक नियंत्रण होता है तथा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है।

प्रतियोगिताओं में डॉ.लीला कुमारी, डॉ. समीक्षा व्यास और रौनक सोलंकी निर्णायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सोनी और आनंद ने किया। श्री मोहित शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!