Bikaner Live

खो खो सब जूनियर बालक-बालिका दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कल
soni

खो खो सब जूनियर बालक-बालिका दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

‌‌बीकानेर। बीकानेर जिला खो खो संघ के तत्वावधान में 30 वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका 14 वर्षीय खो खो दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कल 21 जनवरी को शुभम स्कूल खारी लूणकरणसर के खेल मेदान आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड,जन्म प्रमाण की प्रति अपने साथ लायें।
जानकारी देते हुए जिला खो खो संघ बीकानेर के चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि भाग लेने वाली टीमें अपनी प्रविष्टी की सूचना प्रतियोगिता संचालन समिति के बद्रीनारायण शर्मा, मोहन लाल कस्वा, महबूब अली, सुरेन्द्र सिंह,बृज लाल,किसन स्वामी व ओम प्रकाश गोदारा को दे सकते हैं ।
खो खो संघ बीकानेर के चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद व सचिव के अनुसार इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा।
जो 27 से 29 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खाटू श्याम जी सीकर में भाग लेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!