

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,रावासर (लूणकरणसर) में भामाशाह श्री विजय कुमार मुंड द्वारा विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर का वितरण
लूणकरणसर(बीकानेर) 21जनवरी 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,रावासर (लूणकरणसर) में भामाशाह श्री विजय कुमार मुंड द्वारा विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया इस मौके पर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्रीमान सुरजा राम जी गोदारा उपस्थित रहे ,पूर्व सरपंच महोदय ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने तथा बड़े बुजुर्गों को सम्मान करने व अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी शाला के प्रधानाचार्य श्री दीपचंद जी ने भामाशाह श्री विजय कुमार का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस भयंकर सर्दी में बच्चों को गरम स्वेटर भेंट कर के बहुत बड़े पुण्य का कार्य किया है, इस प्रकार के कार्यक्रम करने से समाज में सकारात्मक सोच का विकास होगा और हर जरूरतमंद को मदद करने वाले समाज में तत्पर रहेंगे
कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुलाब नाथ योगी ने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भामाशाह हमेशा समाज में सकारात्मक सोच पैदा करते हैं और आने वाली पीढ़ी में भी सकारात्मक सोच पैदा होता है इस मौके पर शाला स्टाफ श्री राम कुमार गोदारा, भोलाराम सैनी, सतवीर मेघवाल एवं सोहनलाल जी ने विचार व्यक्त किये।



























