Bikaner Live

विराट हिन्दू सम्मेलन”

“विराट हिन्दू सम्मेलन”

बीकानेर लक्ष्मीनाथ नगर स्थित केशव बस्ती में सकल हिन्दू समाज द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 26 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे सुर्य भवन,नाथ सागर बेनीसर बारी के बाहर किया जा रहा है। 

बस्ती में हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सम्मेलन प्रभारी एडवोकेट राधेश्याम जी सेवग उपस्थित रहे उन्होंने सम्मेलन की रूपरेखा उद्देश्य समाज को संगठित करने की दिशा में किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान सम्मेलन आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया, समिति में अमित जी व्यास को संयोजक, भंवर जी पुरोहित और आशा जी आचार्य को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।  बैठक के दौरान विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन उपस्थित गणमान्यों द्वारा किया गया।  तथा हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए बस्ती के गली मोहल्ले में घर-घर जनसंपर्क कर पीले चावल एवं पत्रक का वितरण कर न्यौता दिया गया। इस दौरान नरेंद्र जी अग्रवाल, राधेश्याम जी सेवग, अमित जी व्यास, भंवरजी पुरोहित, गोविंद जी, श्रीमती आशा आचार्य, श्रीमती अनिता मारू, दिलीप जी सेन,अरविंद जी व्यास, सुशील जी आचार्य, नंदकिशोर जी मारू, महावीर जी,अविरल जी, राजेश जी, अनिरुद्ध जी, निखिल,कृष्णा, किरण मारू, ज्योति सांखी, राजश्री मारू, निर्मला मारू आदि मातृ शक्ति एवं बस्ती के सक्रिय निवासी सूत्र धार रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post