Bikaner Live

बीकानेर के केईएम रोड रतन बिहारी पार्क में ट्रैफिक कर्मी और ठेला संचालक में हाथापाई, आरोप-प्रत्यारोप तेज
soni

बीकानेर के केईएम रोड रतन बिहारी पार्क में ट्रैफिक कर्मी और ठेला संचालक में हाथापाई, आरोप-प्रत्यारोप तेज

बीकानेर।शहर के केईएम रोड स्थित रतन बिहारी पार्क के अंदर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब ट्रैफिक कर्मी और ठेला लगाने वाले व्यक्ति के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक कर्मी ने ठेला लगाने वाले व्यक्ति का वजन तोलने वाला कांटा उठाकर अपने साथ ले गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ठेला संचालकों ने नाराजगी जताते हुए ट्रैफिक कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। ठेले वालों का कहना है कि कुछ ट्रैफिक कर्मी उनसे रोजाना 200 रुपए लेकर खुद ही ठेले लगवाते हैं, लेकिन बाद में कार्रवाई के नाम पर परेशान किया जाता है।
ठेला संचालकों का आरोप है कि अगर पैसे नहीं दिए जाएं तो सामान जब्त करने और ठेले हटाने की धमकी दी जाती है। वहीं, घटना के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे आमजन और छोटे व्यवसायियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!