Bikaner Live

नागरी भंडार का स्थापना दिवस: तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सम्पन्न
soni

नागरी भंडार का स्थापना दिवस: तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सम्पन्न
बीकानेर, 23 जनवरी। जुबली नागरी भण्डार के बसन्त उत्सव के अवसर पर महारानी सुदर्शना कला दीर्घा में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुक्रवार को संपन्न हुई। अध्यक्षता रोटेरियन आनंद आचार्य ने। मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुनील कुमार शर्मा थे। प्रदर्शनी में 100 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इनमें जल रंग, तेल रंग, एक्रलिक रंग, मिक्स मीडिया, मूर्ति शिल्प के साथ बीकानेर सुनहरी कलम और राजस्थानी साफा पाग का कला प्रदर्शन किया गया। चित्र विषयों में कलाकारों ने दृश्य-चित्र, व्यक्ति चित्र, वस्तु चित्र, आध्यात्मिक चित्रण, राजस्थानी सांस्कृतिक चित्रण, लोककला चित्रण के साथ समसामयिक विषयों के चित्र व मूर्ति शिल्प लगाए गये हैं। प्रदर्शनी में पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, कलाश्री, भूरमल सोनी, बरकत अली, धर्मा स्वामी, एस. के. हटीला, डॉ. मोना सरदार डूड़ी, मुकेश जोशी साँचीहर, एस. के. नाथ, योगेंद्र कुमार पुरोहित, कमल किशोर जोशी, राम कुमार भादाणी, प्रिया मारू, अदिती व्यास, राधिका छंगाणी, भावना ओझा, हितेषिका शर्मा, गणेश रंगा, लेखक व्यास, जयश्री सुथार, लाल-चन्द सुथार, यश व्यास, गणेश ओझा, सुनील दत्त रंगा, मुस्कान मालू, मुदित शर्मा, रवि उपाध्याय, अंजली ओझा, सांची अदिती जोशी, विनीता सोनी, वन्दना रंगा, पूजा पेड़ीवाल, मेघा शर्मा, हेतिषका, जयन्त, दीपक कुमावत, लक्षीका, राधिका, आकाश स्वामी, गरिमा, मोक्ष सिंह, अनुराधा, महेश कुमार, अपूर्वा झाला, मनीष सोलंकी, अंजली सुराणा, नीकिता सकरण, देव साधु, महिपाल सोनी, भावना ओझा, समर यादव, नेहा छीपा, आयुषि तंवर, पुलकित हर्ष आदि के चित्र शामिल रहे।
समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान मनोज सोलंकी, डॉ. मोना सरदार दूरी, कमल किशोर जोशी, रामकुमार भादाणी, योगेन्द्र कुमार पुरोहित व प्रिया मारू को सम्मानित किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!