Bikaner Live

तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा, नारे के साथ शहीद स्मारक पर मनाई गई बोस की जयंती
soni

तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा, नारे के साथ शहीद स्मारक पर मनाई गई बोस की जयंती

बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती शुक्रवार की शाम पब्लिक स्थित शहीद स्मारक पर मनाई गई। संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नेताजी की जयंती पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता के जोशीले नारों के साथ उनके जीवन के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाहुजा, विशेष आमंत्रित मेहमान बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर, एनडी कादरी, संस्था सचिव सैयद अख़्तर, भवानी आचार्य, शांति देवी चौहान, एनडी कादरी, खेमेन्द्र जीनगर एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने नेताजी के जीवन पर अपने सम्बोधनों में प्रकाश डाला । पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम में लक्ष्मण सोलंकी, किसन पुरोहित, संजय पुरोहित, मयंक रैगर, भूपेंद्र राजपुरोहित, संजय भावरिया, वेकेंटेश बामणिया, रत्नदीप,अमन, दीपक, संजय शर्मा सहित आदि उनको नमन किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!