Bikaner Live

विधायक ने किया एक जिला, एक उत्पाद महोत्सव का उद्घाटन
soni

विधायक ने किया एक जिला, एक उत्पाद महोत्सव का उद्घाटन
बीकानेर, 23 जनवरी। ‘एक जिला, एक उत्पाद महोत्सव 2026 का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने किया।
ग्रामीण हाट में आयोजित हो रहे महोत्सव में राजस्थान के एक जिला एक उत्पाद सिरोही जिले से मार्बल उत्पाद, बाड़मेर से टेक्सटाइल उत्पाद कोटा से कोटा डोरिया, प्रतापगढ़ से राज्य स्तरीय पुरुस्कार प्राप्त थेवा कला के उत्पाद प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में बीकानेर के जीआई टैग प्राप्त उस्ता कला, बीकानेरी कशीदाकारी और भुजिया, केंद्रीय कारागार के उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ बीकानेर का ओडीओपी उत्पाद बीकानेरी नमकीन के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध है।
इस महोत्सव में ‘पंच गौरव गैलेरी‘ में राजस्थान के सभी जिलों के पंच गौरव को फोटो चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में बीकानेर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, संजय जैन, बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू, दाल मील एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार पचीसिया, सचिव अशोक गहलोत और संभाग अधिकारी (खादी) रविन्द्र प्रसाद व्यास मौजूद रहे।
महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 व 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे पंच गौरव एक्सपोर्ट नीति ओडीओपी नीति फ़ूड प्रोसेसिंग से सम्बंधित व्याख्यान विषय विशेषज्ञ द्वारा दिया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!