
डॉ. गोयल का सम्मान श्रीकृष्ण योग पीठ वृंदावन, जिला शाखा द्वारा
श्रीकृष्ण योग पीठ वृंदावन, बीकानेर संस्था के जिला योग पीठ का संरक्षक
सलाहकार नियुक्त होने पर समाज सेवी और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नरेश गोयल का श्रीकृष्ण योग पीठ बीकानेर शाखा के संयोजक दीवान सिंह यादव ; संभाग प्रभारी सुशील यादव ; सचिव दिलीप गुप्ता द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। डॉ. नरेश गोयल की श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों में आस्था के कारण शीर्ष नेतृत्व की अनुमोदन से डॉ. नरेश गोयल को संरक्षक एवं सलाहकार मनोनयन किया गया।डॉ. नरेश गोयल महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन एवं सेवा आश्रम के भी अध्यक्ष है तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।*
बीकानेर में आगामी दिनों में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।



























