Bikaner Live

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लगातार दूसरे दिन रहे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
soni

विभिन्न विकास कार्यों  का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को दी अनेक सौगातें

*प्रदेश चला विकास की राह, शहरों और गांवों में हो रहे ऐतिहासिक कार्य: श्री गोदारा*

बीकानेर, 24 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों को कई सौगातें दी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अब विकास की राह पर चल पड़ा है। शहरों और गांवों में विकास के ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जो कि आमजन को बड़ी राहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह क्रम अब रुकने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में राजस्थान और बीकानेर जिले की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने कहा कि आज पानी, बिजली, सड़क सुदृढ़ीकरण सहित शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। विद्युत सुविधा बढ़ाने की दिशा में क्षेत्र नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

खाद्य मंत्री ने कहा कि मलकीसर में ग्राम पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी तथा सरकारी कार्य और अधिक ताकि से निष्पादित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्मिक भी सरकार की मंशा के अनुसार अतिरिक्त संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं।

श्री गोदारा ने गोपल्याण में 9.60 लाख रुपए की लागत से बने लुहार समाज सामुदायिक भवन, सहीराम के घर से उगाराम राईका के घर तक 7 लाख रुपए की लागत से तैयार सीसी ब्लॉक निर्माण कार्यों, रामप्रताप गोदारा के घर से गिरधारी राईका के घर तक 8 लाख रुपए की लागत से तैयार सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार टीन शेड निर्माण, गोगामेड़ी के पास 4.50 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय एवं विकास कार्य, जल जीवन मिशन योजना के तहत 1.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार उच्च जलाशय व चारदीवारी एवं गांव में पाइप लाइन का कार्यों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार सीसी ब्लॉक, उप स्वास्थ्य केंद्र में 3.80 लाख रुपए के मरम्मत कार्य एवं चार दिवारी कार्य, चक 1 एलकेडी में  8 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन डालने का कार्य, भंवरलाल के घर से आसाराम जाखड़ के घर तक 5 लाख रुपए की लागत से तैयार सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य, खियाराम जाखड़ के घर से कांशीराम सारण के घर तक 5 लाख रुपए से तैयार सीसी ब्लॉक लगाने का कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में नई क्रांति आई है। आमजन को घर बैठे नल से जल मिलाने लगा है। उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। श्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में बनने वाले सीसी सड़कों से आमजन का आवागमन सुलभ होगा तथा उनके समय और ऊर्जा की बचत होगी।

खाद्य मंत्री ने शेखसर में 46.50 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय भवन एवं 27.50 लाख रुपए की लागत से बने आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का शिलान्यास किया।अमरपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार टीन शेड, 17 लाख रुपए से गोगामेड़ी में सीसी ब्लॉक एवं 17 लाख रुपए की लागत से तैयार गांव की मुख्य गुवाड़ में सीसी ब्लॉक का लोकार्पण किया।

श्री गोदारा ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा तंत्र को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गत दो वर्षों में इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की सुविधाएं भी बढ़ी हैं। अभिभावक अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ की अवधारणा को साकार करने में सहयोग दें।

श्री गोदारा ने ढाणी पांडूसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार प्राइमरी विंग के लिए दो कक्षा कक्ष मय बरामदा का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 4 में 9.95 लाख की लागत से तैयार ट्यूबवेल, राजपूत मोहल्ले में 9.95 लाख की लागत से तैयार ट्यूबवेल, 20 लाख रुपए से तैयार गांव की मुख्य गुवाड़ में सीसी ब्लॉक निर्माण एवं स्कूल के खेल मैदान में 7 लाख रुपए से तैयार रनिंग ट्रेक सौंदर्यकरण व वॉलीबॉल ग्राउंड मय सोलर लाइट का लोकार्पण किया।

खाद्य मंत्री ने कहा कि गिरदावर सर्किल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों के बारे में बताया और कहा कि सरकार समय-समय पर ऐसे अभियान आयोजित कर रही है, जिससे आमजन को राहत मिले। विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन के दरवाजे पर आएं और उनके सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा इनका लाभ उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जाए।

इस दौरान कानाराम गोदारा, कैलाश सारस्वत, राजू दास स्वामी, सावन पुरोहित, बिशन नाथ, रामप्रताप जाखड़, सीताराम गोदारा, सावंत राम पचार, लाल दास स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!