Bikaner Live

जोड़ रोग जागरूकता शिविर एवं 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह रविवार को होगा आयोजित
soni

जोड़ रोग जागरूकता शिविर एवं 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह रविवार को होगा आयोजित

बीकानेर, 24 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सम्मान का विशेष कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। लोकराग फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स तथा डॉ. मोहम्मद आरिफ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से सादुलगंज स्थित रोटरी सभागार में जोड़ रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह होगा।

लोकराग फाउंडेशन के निदेशक योगेश खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होंगे। लोकराग फाउंडेशन के निदेशक योगेश खत्री ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धुरी हैं। उन्होंने अपना जीवन समाज को समर्पित किया है और युवाओं को सही दिशा दिखाई है। इस सम्मान के माध्यम से उनके योगदान हेतु उनका अभिनन्दन किया जाएगा।

रोटरी रॉयल्स सचिव विपिन लड्ढा, लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉ. मोहम्मद आरिफ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क बीएमडी (हड्डी खनिज घनत्व) जांच की सुविधा रहेगी। साथ ही डॉ. आरिफ जोड़ रोगों पर विशेष व्याख्यान भी देंगे, जिसमें घुटना-कूल्हे के दर्द, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं की रोकथाम और उपचार पर जागरूकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध रहेंगे एवं प्रमुख अतिथियों में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया रोटरी रॉयल्स एवं गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील चमड़िया, ज्योतिष आचार्य अनिल पुरोहित शामिल होंगे.

लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!