Bikaner Live

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांठिया सिपाणी चौक (मावा पट्टी) में 27 जनवरी की शाम हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है।

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांठिया सिपाणी चौक (मावा पट्टी) में 27 जनवरी की शाम हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है। घटना उस वक्त हुई थी जब 72 वर्षीय सुरेश कुमार बांठिया अपने घर लौटे और उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा देवी को फर्श पर अर्ध-मूर्छित अवस्था में पाया। लुटेरे ने न केवल घर में घुसकर वृद्धा का गला दबाया और बेरहमी से मुक्कों से वार किए, बल्कि उनके घुटनों पर बैठकर सोने के कड़े और नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पीड़िता इस कदर दहशत में थी कि पति के पहुँचने पर भी वह जान बख्शने की गुहार लगाती रही। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने और थानाधिकारी सविता डाल की त्वरित जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र हाजी अब्दुल रहमान उम्र 44 निवासी हमालों का मोहल्ला हाल पीएन पैलेस गोपेश्वर बस्ती गंगशाहर बीकानेर के रूप में हुई है।

– Advertisement –
Ads
फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लुटेरे को जेल भिजवा दिया है, लेकिन मामले की तह तक जाने के लिए जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी को जेल से दोबारा गिरफ्तार कर रिमांड पर लेंगे, ताकि उससे गहनता से पूछताछ की जा सके। इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य लूटे गए सोने के आभूषणों (मशरूका) की बरामदगी करना और आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालना है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आरोपी के अन्य संपर्कों और पुरानी वारदातों का भी खुलासा हो सके।

इनकी रही विशेष भूमिका :

सविता डाल पुनि. थानाधिकारी कोतवाली

महावीर सिंह हैड कानि, महेंद्र कानि पुलिस थाना कोतवाली, भागीरथ कानि.448 पुलिस थाना कोतवाली, विजय कानि.873 पुलिस थाना कोतवाली, शिवराज कानि.382 पुलिस थाना कोतवाली, प्रीतम कानि.424 पुलिस थाना कोतवाली, कपिल कानि. पुलिस थाना नयाशहर, कपिल कानि. 1504 पुलिस थाना कोतवाली, हंसराज कानि. 1575 पुलिस थाना कोतवाली

उक्त घटना का पर्दाफाश करने में महेन्द्र कानि. 746 पुलिस थाना कोतवाली व कपिल कानि. पुलिस थाना नयाशहर की विशेष भूमिका रही ।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post