


क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे कबड्डी खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित बीकानेर महानगर की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान, तेजरासर एवं एम एम ग्राउंड बीकानेर में हुआ क्रीड़ा भारती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जी बोडा , महेंद्र व्यास, रामकुमार जी पुरोहित व कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश जी पुरोहित ने की | प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र सिंह राठौड़ व सह-संयोजक सहीराम तावणियाँ रहे |प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की टीमों ने भाग लिया, जिसमें 10 से14 वर्ष आयु वर्ग में छात्र वर्ग में तेजाणा स्कूल, तेजरासर व बालिका वर्ग में महात्मा गांधी विद्यालय तेजरासर, 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग में छात्र व छात्रा वर्ग में यूथ ऑफ गुसाईसर, 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में गुसाईसर यूथ क्लब व महिला वर्ग में तेजाणा स्पोर्ट्स क्लब, 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में प्राउड ऑफ तेजाणा की टीम विजेता रही | तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान के निदेशक शीशराम पूनियाँ ने बताया की प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए रॉयल जाखड़ उद्योग की ओर से निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई |



























