Bikaner Live

श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं एंव बारहवीं हेतु ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन
soni

श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं एंव बारहवीं हेतु ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन

बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं एंव बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा देने हेतु प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को माला अर्पण, प्रसाद चढ़ाकर किया गया तथा माँ शारदे की स्तुति एवं गुणगान के साथ वातावरण को प्रेरणादायक बनाया गया। सभी विषयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषय से संबंधित उपयोगी टिप्स दिए और आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे विद्यार्थी बेहतर ढंग से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकें।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, आत्मविश्वास बनाए रखने एवं बिना किसी तनाव के परीक्षा भवन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर, सचिव सीए मानव कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!