Bikaner Live

संत श्री खेतेश्वर जी महाराज की शोभायात्रा 22 फरवरी को

संत श्री खेतेश्वर जी महाराज की शोभायात्रा 22 फरवरी को

बीकानेर। राजपुरोहित युवा विकास जितना देरी मंडल इंदिरा कॉलोनी बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खेतेश्वर मंदिर खेतेश्वर नगर बीकानेर के 23वें प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में बीकानेर के समस्त राजपुरोहित समाज द्वारा श्री खेतेश्वर जी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह राजपुरोहित मेहरी ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाली खेतेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा में श्री ब्रह्म सावित्री सिद्धपीठ एवं गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा संत श्री तुलसाराम जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा और संत श्री के सानिध्य में ही शोभायात्रा के समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भव्य शोभायात्रा में पंजाबी बैंड पारंपरिक गैर नृत्य चंग धमाल एवं सचेतन झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी युवा मंडल के महासचिव कुलदीप सिंह बापैऊ ने बताया की शोभायात्रा 22 फरवरी को प्रातः 11:15 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री खेतेश्वर राजपूत अतिथि गृह से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत श्री खेतेश्वर मार्ग उर्मूल सर्कल कीर्ति स्तंभ हनुमंत कचहरी के पास से होते हुए जूनागढ़ के ई म रोड से होते हुए खेतेश्वर नगर गंगा शहर स्थित खेतेश्वर जी महाराज के मंदिर पहुंचेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!