
गेंद अब सरकार के पाले में हैं, साधु-सन्तों व बिशनोई समाज से किया वादा निभायेगी या पहले जैसी वादा खिलाफी करेगी – शान्तिलाल सेठिया
बीकानेर, 14 फरवरी 2026। पर्यावरण प्रेमी जनों का खेजड़ी बचाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संघर्ष समिति का बीकानेर में धरने का लगातार 212वां और खेजड़ला रोही नोखा दईया में 567वाँ दिन रहा। बीकानेर में धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमी शान्तिलाल सेठिया ने कहा कि गेंद अब सरकार के पाले में हैं, साधु-सन्तों व बिशनोई समाज से किया वादा निभायेगी या पहले जैसी वादा खिलाफी करेगी, सेठिया ने कहा कि अब अगर सरकार जन भावनाओं की अनदेखी करेगी तो इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे, क्योंकि अब सभी जाति, वर्ग के लोग बिशनोई समाज के साथ हैं । आज शिवदान मेघवाल, सज्जन कुमार, गंगाबिशन सियाग, हरिराम खीचड़, रामप्रताप वर्मा, लाधुराम गोदारा, रामदेव मेघवाल, ताहिर खान, हनुमान काकड़, मूलचन्द खत्री, जयप्रकाश बागड़वा, रामचन्द्र माल, हुसैन हिन्दुस्तानी, महेन्द्र भादू,ओम प्रकाश खीचड़ कुचोर, गोपीचन्द धायल, पूनमचन्द गोयल, पूनमराम रिख, रेवन्तराम मेघवाल, दुलाराम मेघवाल, नरेन्द्र सिंह राजावत, डाॅ.रामेश्वरलाल बिशनाेई, उम्मेद दान चारण, सत्यनारायण मोदी, सुगना राम जाट, निरमा बिशनोई, भागीरथ धोबी, गिरधारी सिंह, बानू खां, इदरीश अहम्मद चायल, तनवीर सिंह, हनुमाना राम पूनिया, अजय ज्याणी सिद्ध, मईनुदीन कोहरी, अनु चौहान, लक्ष्मी कंवर, श्रवण कासनिया, मदन खीचड़, जगदीश नायक, सेवाराम आदि धरने पर उपस्थित रहे।




























