Bikaner Live

समाजसेवी मगन लाल चांडक की श्रद्धांजलि सभा में सेवा भावना को किया नमन
soni


बीकानेर, 15 फरवरी। प्रख्यात समाजसेवी मगन लाल चांडक के निधन पर रविवार शाम चार बजे जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सत्यनारायण, नारायण डागा, डॉ बाबू लाल मोहता, हरिनारायण चांडक, श्याम बिहानी, नारायण दास, घनश्याम कल्याणी, कन्हैया लाल राठी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति बीकानेर के सुरेन्द्र शर्मा व योगेंद्र भाटी, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सोनी, पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर चांडक, पवन राठी, जगदीश कोठारी, अशोक बागड़ी तथा किशन कुमार सोमानी सहित अन्य वक्ताओं ने मगन लाल चांडक के जीवन, उनके सामाजिक सरोकारों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मगन लाल चांडक ने पिछले चार दशकों से अधिक समय तक निस्वार्थ भाव से समाजसेवा की। वे गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों को प्रतिमाह अन्न उपलब्ध करवाने का कार्य निरंतर करते रहे। इसके साथ ही वे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर चांडक एवं जागरूक माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने बताया कि मगन लाल चांडक का जीवन सेवा, समर्पण और सादगी का उदाहरण रहा है। उन्होंने सदैव जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत किया।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!