Bikaner Live

बड़ा बाजार में परचून की दुकान में हुआ एसिड अटैक

बीकानेर शहर में दो दुकानों में एसिड जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। जहां पर जनरल आईटम की दो दुकानों पर एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ फेेंक दिया गनीमत रही कि ज्वलनशील पदार्थ किसी व्यक्ति के चेहरे पर नहीं गिरा।  जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार स्थित घूम चक्कर के पास दो रिश्तेदारों की जनरल आईटम की दुकानें है।





जहां पर एक व्यक्ति आया और ज्वलनशील पदार्थ की बोतल फेंक गया। जिसके चलते एकबारगी तो आसपास में अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ के कारण दुकान में बैठे एक ग्राहक धोती जल गयी वहीं दुकानदार के पैरों में ज्वलनशील पदार्थ लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।





थानाधिकारी सविता डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। यह ज्वलनशील पदार्थ एसिड है या फिर कुछ और ये तो जांच के बाद ही सामने आया है। खबर लिखे जाने तक इस सम्बंध में पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!