Bikaner Live

पदोन्नत कार्मिकों को बधाई,सरकारी कार्यों की बढ़ेगी गति – मोदी

कर्मचारी नेता एवं राजस्थान पैसनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने जिला कलेक्टर का आभार

जिला कलेक्टर  बीकानेर द्वारा अपने अधीनस्थ मंत्रालयिक कार्मिको कों होली पूर्व पदोन्नति का तोहफा दिया गया। जिला कॉलेक्टर बीकानेर द्वारा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 2 सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर 6 कार्मिको वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 10 कार्मिकों तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 12  कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गये। वयोवृद्ध कर्मचारी नेता एवं राजस्थान पैसनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने जिला कलेक्टर का आभार जताया और संबंधित पदोन्नत कार्मिकों को बधाई दी।  मोदी ने बताया नोखा से पदोन्नत होने वाले कार्मिक अति. प्रशासनिक अधिकारी रामलाल माली, जयदयाल शर्मा, नटवरलाल व्यास तथा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक विनोद राठौड़ जो नोखा उपखंड क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनको बुधवार को उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़, तहसीलदार चन्द्रशेखर टॉक, उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास तथा साथी कार्मिकों ने बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!