Bikaner Live

तेजज्ञान फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में ग्रंथ रथ प्रदर्शनी एवं निःशुल्क फाउंडेशन ट्रुथ शिविर का आयोजन
soni

तेजज्ञान फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में ग्रंथ रथ प्रदर्शनी एवं निःशुल्क फाउंडेशन ट्रुथ शिविर का आयोजन

बीकानेर, राजस्थान 22 फरवरी 2026

Tejgyan Foundation द्वारा 22 फरवरी 2026 को एक निःशुल्क फाउंडेशन ट्रुथ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का विवरण इस प्रकार है:

📅 तारीख: 22 फरवरी 2026 (समय 930 am से 5 pm तक )
📍 स्थान: बेसमेंट, लीला गौरी हाइट्स
B-1, करनी नगर
नागणेची रोड, पवनपुरी
Bikaner

तेजज्ञान फाउंडेशन, जिसका मुख्यालय Pune में स्थित है, एक NGO है। फाउंडेशन का उद्देश्य “Happy Thoughts (हैप्पी थॉट्स)” के सिद्धांत के माध्यम से एक उन्नत एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।

फाउंडेशन की स्थापना 1997 में Sirshree द्वारा की गई। संस्था का लक्ष्य लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने और आंतरिक स्पष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।

फाउंडेशन ट्रुथ शिविर में प्रतिभागियों को गहन जीवन-बोध सरल, आधुनिक और व्यावहारिक भाषा में प्रदान किया जाएगा। शिविर के माध्यम से प्रतिभागी:

वर्तमान में जीने की कला सीखेंगे

सरल एवं प्रभावशाली जीवन के सूत्र समझेंगे

दैनिक जीवन में प्रैक्टिकल स्पिरिचुअलिटी को अपनाने के उपाय जानेंगे

आंतरिक शांति एवं स्थायी आनंद का अनुभव करेंगे

तेजज्ञान फाउंडेशन के सभी कार्यक्रम एवं रिट्रीट पूर्णतः निःशुल्क हैं।

ग्रंथ रथ – (चलित पुस्तक प्रदर्शनी)

तेजज्ञान फाउंडेशन का ग्रंथ रथ (चलित पुस्तक प्रदर्शनी) वर्तमान में बीकानेर में है।

कार्यक्रम समय-सारणी:

📅 19 फरवरी 2026

  • 8:00 AM – 11:00 AM → नागणेची मंदिर
  • 12:00 PM – 3:00 PM → मेडिकल चौराहा
  • 3:30 PM – 6:30 PM → पंचसती सर्कल
  • 7:00 PM – 9:00 PM → मूर्ति सर्कल

📅 20 फरवरी 2026

  • 7:00 AM – 9:00 AM → भ्रमण पथ
  • 10:00 AM – 12:00 PM → पुलिस लाइन सर्कल
  • 1:00 PM – 3:00 PM → कोठारी हॉस्पिटल
  • 5:00 PM – 7:00 PM → देशनोक
  • 8:00 PM – 9:30 PM → गंगाशहर

बीकानेर केंद्र के सक्रिय स्वयंसेवक श्री अमित शर्मा के अनुसार, दिल्ली से स्वयंसेवक सत्रों के संचालन हेतु बीकानेर पधार रहे हैं।

संपर्क एवं जानकारी

📞 संपर्क: श्री अमित शर्मा
📱 मोबाइल: 99835 58150

शिविर में सहभागिता अथवा कार्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!