Bikaner Live

बीकानेर में तीन दिवसीय पाटोत्सव महा महोत्सव का आयोजन आज से

बीकानेर। श्री दाऊजी प्रभु के 121वें पाटोत्सव महोत्सव का भव्य आयोजन 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक (फाल्गुन शुक्ल 2 से फाल्गुन शुक्ल4 ) तक किया जाएगा। आयोजन पंचमपीठाधीश्वर पूज्य श्री वल्लभलाल जी महाराज की आज्ञा से संपन्न होगा।

19 फरवरी को कदंब की छैंया का उत्सव और भजन संध्या

महोत्सव के प्रथम दिन 19 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 2) को शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक कदंब की छैंया, इसके पश्चात शाम 7:30 बजे से रात्रि10:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा।

20 फरवरी को पलना/ नंद महोत्सव एवं फाग उत्सव

उत्सव के दूसरे दिन 20 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 3) को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक पलना / नंद महोत्सव एवं 10:30 से फाग उत्सव आयोजित होगा। दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसाद वितरण सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा तथा 12:10 पर विशेष तिलक आरती संपन्न होगी।

21 फरवरी को हांडी मनोरथ होगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल 4) को सुबह 10:15 बजे राजभोग और हांडी मनोरथ के कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा

आयोजन समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!