Bikaner Live

जिले में जनगणना के प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण गुरुवार से
soni


बीकानेर, 18 फरवरी। निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 से 20 फरवरी दो दिन एवं नियमित सहायकों का प्रशिक्षण 19 से 21 फरवरी तक तीन दिन तक हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा एवं जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा की जाएगी।
सहायक निदेशक श्री कल्पेश गुप्ता एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड सेकेण्ड श्री अशोक जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगी। जिसमें जिला जनगणना अधिकारी, उपजिला जनगणना अधिकारी, नगर निगम के जनगणना अधिकारी, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार तथा प्रत्येक चार्ज क्षेत्र से एक नियमित सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!