Bikaner Live

वंदे मातरम टीम द्वारा महिला शक्ति टीम और युवा शक्ति टीम अध्यक्ष की घोषणा

वन्देमातरम टीम सादुल स्कूल के सामने कोट गेट बीकानेर
20/2/2026

*कामिनी भोजक वंदे मातरम महिला शक्ति टीम अध्यक्ष*

*प्रदीप खडगावत वंदे मातरम युवा शक्ति टीम अध्यक्ष नियुक्त*

*वंदे मातरम टीम कार्यालय कोट गेट पर आज संयोजक समिति की बैठक रखी गयी. इस आवश्यक बैठक में संगठन का विस्तार करने के लिए चर्चा की गई.*
*विजय कोचर ने सुझाव दिया की बीकानेर शहर में महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देने हेतु एक टीम का गठन किया जाए. जो पूरे बीकानेर में महिलाओं और युवाओं को संगठित करके सामाजिक कार्य और सेवा कार्यों में टीम अहम भूमिका निभा सके. उपस्थित संयोजक टीम के सदस्यों द्वारा सुझाव के बाद दो नाम तय किये गये.*
*बैठक के दौरान जिला संयोजक मुकेश जोशी ने सर्वसम्मत दो नाम की घोषणा की जिसमे वन्देमातरम महिला शक्ति टीम की अध्यक्ष श्रीमती कामिनी भोजक को बनाया गया और वंदे मातरम युवा शक्ति टीम का अध्यक्ष प्रदीप खडगावत को बनाया गया*.

*संयोजक समिति के सदस्य विजय कोचर नरसिंघ भाटी तारा स्वामी नरेंद्र खत्री महावीर ओझा माल चंद जोशी लक्ष्मण उपाध्याय अशोक गोड़ महेंद्र बरड़िया ललित पारीक पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनी श्याम पारीक राम चंद्र सोनी श्याम सुन्दर सोनी और प्रमोद बहादुर सक्सेना की उपस्थिति मे जिला संयोजक द्वारा घोषणा की गयी*.

मुकेश जोशी जिला संयोजक वन्देमातरम टीम बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post