Bikaner Live

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह व सम्मान समारोह रविवार को

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह व सम्मान समारोह रविवार को

बीकानेर. पत्रकार संगठन बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से रविवार 1 मार्च को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित होटल पाणिग्रहण में होली स्नेह मिलन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया की दोपहर 12:15 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को गौरव अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में चंग पर धमाल सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा रेंज आईजी ओमप्रकाश उपस्थित रहेंगे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!