Bikaner Live

दुर्गा माता मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा फागोत्सव



बीकानेर। शहर में फाल्गुनी उमंग और भक्तिरस के संगम का साक्षी बनने जा रहा है श्री दुर्गा माता मंदिर, जहां 28 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे से भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जस्सूसर के बाहर रांकावत भवन के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों को फागोत्सव में सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, फूलों की होली, फाग गायन और धार्मिक वातावरण में भक्तिमय प्रस्तुतियां होंगी। श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक फाग उत्सव का आनंद लेंगे।

मंदिर के फाउंडर प्रकाश कुमार मोहता का फागोत्सव के उद्देश्य से धार्मिक आस्था के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देना है। यह आयोजन हर वर्ष भक्तों की सहभागिता से और अधिक भव्य होता जा रहा है।
आयोजन समिति का मानना है कि फागोत्सव केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!