बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायिका सिद्धि कुमारी ने वार्ड संख्या 30 के सरस्वती नगर क्षेत्र का भाजपा नेता मोहन सुराणा के साथ विभिन्न गलियों का स्थल निरीक्षण कर चल रहे सड़को के काम को देखा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर सभी गलियों में शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए यह त्वरित कार्रवाई उनके संवेदनशील नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस अवसर पर विनोद भाटी, सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्रशेखर शर्मा,विमल पारीक, महेश गुप्ता सहित मोहल्ले के सम्मानित नागरिक—मूलचंद नाई, भंवर सारण, पदमाराम जी, गौरीशंकर जी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर विधायिका जी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास हेतु उनके प्रयासों की सराहना की जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व और संगठन की सामूहिक शक्ति से ही क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।





























