

जब तक संसद सत्र चलेगा तब तक विरोध जारी रहेगा : शशिकला राठौड़
बीकानेर। जेफरी एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम आने पर बीकानेर शहर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एप्स्टीन के साथ दोस्ती और फाइल्स में नाम आना पूरे भारत को शर्मिंदा किया है और पीएम मोदी का नजदीकी मंत्री है। प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे पुतले का दहन किया गया तथा मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। शशिकला राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर आयोजित यह प्रदर्शन किया गया तथा जब तक संसद सत्र चलेगा तब तक निरंतर विरोध जताया जाएगा। प्रदर्शन में लक्ष्मी गुप्ता, सींवरी चौधरी, मुमताज शेख, प्रेमलता राठौड़, शर्मिला पंचारिया, सरोज कंवर, अर्चना सुथार, नवनीत कौर, मुमताज बानो, सेलिना खान, कांता देवी भाटी, वंदना पिंकी आदि उपस्थित रहीं




























