Bikaner Live

टॉयलेट के चैम्बर में 500-500 के नोट निकले

बीकानेर। बीकानेर शहर में खुले पड़े टॉयलेट के चैम्बर में 500-500 के नोट मिलने का मामला सामने आया है। जैसे ही नोट दिखे तो लोग उन्हें उठाने रुक गए। घटना मुक्ताप्रसाद राम मंदिर पार्क के पास की है। लोगों को यहां चैम्बर में हाथ डाल-डाल कर नोट निकालने शुरू किए। इसके बाद लोगों ने 15 फीट दूर सीवरेज के चैम्बर का ढक्कन खोला तो यहां भी गंदे पानी में नोट पड़े नजर आए। लोगों ने ये नोट उठाकर साफ पानी से धोए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका और 500 के नोट कब्जे में लिए। यहां मौजूद लोगों ने भी सीवरेज से निकाल कर नोट पुलिस को सौंपे । फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। नोट असली हैं या नकली इसकी भी जांच की जा रही है। अगर असल है तो इस तरह सीवरेज में किसने डाले।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!