

फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति
द्वारा धरणीधर मैदान में आयोजन हुआ फागणिया फुटबॉल का
फ़ागणिया फुटबॉल में ब्रह्मा जी, महाराणा सांगा,वीरतारा,प्रेमानंद जी महाराज, नरेंद्र मोदी,एलियन मंजुलिका तथा अघोरी बाबा ने फुटबॉल खेलकर बीकानेर का दिल जीता
बीकानेर की होली का सबसे खूबसूरत और यादगार दृश्य आज बीकानेर के धरणीधर मैदान में देखने को मिला,जब होली की रंगत,होली का उत्साह तथा होली का उमंग एक साथ एक ही मंच पर धरणीधर मैदान में देखने को मिली ।
बीकानेर की होली प्रेमी आम जनता यहां पर देश-विदेश के ख्याति प्राप्त लोगों का स्वेच्छा से स्वांग बन कर धरणीधर मैदान में आई और हजारों दर्शकों की उपस्थिति में फुटबाल खेलकर उनकी वाहवाही लूंटी ।
इस मैच में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मैच का आनंद लिया । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी कथित फाइलों से विश्व में सनसनी मचाने वाले कुख्यात जैफ्री अपिस्टन को जागरूक लोगों ने मैदान में घुसने नहीं दिया।
आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि करीब 1 घंटे चले इस बेहद रोमांचक फुटबॉल मैच में वसुंधरा के नेतृत्व में स्वांग बनी महिलाओं की टीम ने पुरुष बने स्वांग की टीम जो प्रेमानंद जी महाराज के नेतृत्व में खेली,उसे 3-2 गोल से हराकर विजय प्राप्त की ।
अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया कि आज के मैच में मुख्य अतिथि बीकानेर विधायक श्री जेठानंद व्यास तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जी आचार्य, राम झरोखा के संत रामदास जी महाराज,बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कुशाल सिंह मेड़तिया, भाजपा प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा,पार्षद किशोर आचार्य तथा किशन चौधरी थे।
आयोजन समिति की ओर से दोनों टीमों के स्वांग बनकर खेलने आए खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप ओडी कार प्रदान की गई ।
फागणिया फुटबॉल मैच में निम्न लोगों ने स्वांग बनकर मैच को सफल बनाने में सहयोग किया:-
कन्हैया लाल रंगा -ब्रह्मा जी,
भंवरलाल बोहरा मैच रेफरी एवं स्वामी सोम गिरी जी महाराज,
दिलीप बिस्सा – वीरतारा
श्याम किराडू -महाराणा सांगा
रामकुमार रंगा -वसुंधरा
देवेश भाटी -अघोरी बाबा
नवीन बिस्सा -प्रेमानंद जी महाराज
विनोद महात्मा -चार्ली चैपलिन
यश मारू -तांत्रिक
आदित्य छंगाणी -दीपिका पादुकोण
श्याम देरासरी -मंजुलिका
कुशल बोहरा -अय्यर
गोपाल पुरोहित -केसरिया लाडो
दीपक -मिस इंडिया
माधव आचार्य -छोटा पंडित
देव किशन -लंगूर
रौनक -आलिया भट्ट
अशोक कुमार -तांत्रिक
यश -रहमान डकैत
सम्यक आचार्य -शिवाजी
केशव ओझा- राधा
ठाकुर पुरी -इंग्लिश मेम
अनिल व्यास -महात्मा
विष्णु पारीक -पुजारी बाबा
अनादी पारीक -रोमिला
बटुक छंगानी -स्पाइडर-मैन
हर्षवर्धन -राजस्थानी रोबिला
नितेश शर्मा -डॉक्टर पिंटो
यशवर्धन -अन्ना
खुशी -कैटरीना कैफ
मुदित मारूप रश्मिका मंदाना,
पंकज ओझा- माराडोना
बी दी पुरोहित गोपाल पुरोहित-मिकी और माउस
रुद्र टाक -नीम बाबा
शशांक ब्लैक कमांडो
यशवर्धन नरेंद्र मोदी
भवदीय
सीताराम कच्छावा
सचिव




























