Bikaner Live

दुनिया में  सहयोग , सेवा  समर्पण के साथ साथ  स्वाभिमान के लिए योगदान देने में वैश्य समाज अग्रणी – नंदगोपाल नंदी
soni

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन डिकानर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी

बीकानेर    07 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।समारोह में  वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज की एकता, सामाजिक, राजनैतिक विषयों सहित ,संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास में वैश्य समाज की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वैश्य समाज की एकता व राष्ट्र के विकास में भूमिका पर मंत्री नन्दी का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम, सेवा और परोपकार की परंपरा के माध्यम से देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश की व्यापारिक और औद्योगिक प्रगति में इस समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लोगों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। इससे समाज को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है, जिससे समाज के समग्र उत्थान का मार्ग प्रशस्त होता है।

संगठन के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने पर जोर

बीकानेर वैश्य समाज के अध्यक्ष विनोद बाफना ने  कहा कि हमारे समाज के महान पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा से प्राप्त संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आज  समाज को संगठित और सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों के उत्थान के लिए भी समर्पित है।  प्रसिद्ध समाजसेवी व संगठन के पूर्व अध्यक्ष  केंट आरओ सिस्टम के निदेशक महेश गुप्ता  ने बताया कि  वैश्य समाज  निर्बलवर्गोथनम के संकल्प के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

समाज के उद्योगपतियों और गणमान्यजनों की रही मौजूदगी

इस बैठक में शहर  के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। हल्दीराम समूह के मनोहर लाल अग्रवाल का संघठन द्वारा सम्मान किया गया इस समारोह में समाज सेवी सुभाष मित्तल, भाजपा नेता मोहन सुराणा, वाणिज्य सेवा अधिकारी कांतिलाल  जैन , विनोद गोयल, पार्षद संजय गुप्ता सेवानिवृत अधिकारी अजय एरन,  नरेंद्र अग्रवाल,  द्वारका प्रशाद पचीसिया , पूर्व अध्यक्ष  आईवीएफ जुगल राठी , भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड , यूथ इकाई प्रदेश मंत्री अंकित बाफना, पत्रकार रवि पुगलिया , रमेश कालुबड़ी, दिनेश महात्मा ,  जे एस मेहता, महिला विंग की प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन ज्योती विजयवर्गीय, गायत्री महात्मा,  सरला आंचलिया मोहिनी चोपड़ा ,  सरिता आंचलिया , नितेश गोयल , पार्थ अग्रवाल यूथ अध्यक्ष मुदित खजांची, नमन नाहटा, सरिता अंचलिया मधु , स्वाति छाजेड़ शर्मिला चौरडिया मंजू गुलगुलिया
सहित कई अन्य गणमान्यजन शामिल रहे। बैठक के दौरान समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती से समाज के साथ-साथ देश के विकास को भी नई गति मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने समाज की एकता, सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!