
बीकानेर, 7 मार्च। इनकोर इवेंट की ओर से औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार क्षेत्र के घड़सीसर मार्ग पर स्थित दी पॉवर प्ले स्टेडियम टर्फ-360 में चार दिवसीय जैन आइकॉनिक प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को 8 मैच हुए इनमें विद्यार्थी व युवा जैन समाज के क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उनके समर्थक हूटिंग कर जोश दिला रहे थे।
आयोजन से जुड़े सिद्धार्थ पारख ने बताया शनिवार को हुए मुकाबलों में शुभ मंगलम की टीम ने 6 विकिट से चन्द्रकला चैम्पियन को , धन लक्ष्मी की टीम ने आर.एम.ए.एम. आई की टीम को 14 रनो से परास्त किया। रविवार को क्वार्टर फाइनल तथा सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। आठ-आठ ओवर के इस मैच में कई खिलाड़ी तो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौके-छक्के लगाकर दर्शकों को ’’वाह’’ कहने पर मजबूर कर रहे थे। मेच का लाइव प्रसारण यू ट्यूब पर जैन आईकोनिक प्रीमियर लीग पर किया जा रहा है, जिससे अनेक लोग घर बैठकर भी क्रिकेट का आनंद ले रहे है। अनुभवी क्रिकेटर पंकज जैन की कॉमेन्टरी भी दर्शकों को जोश के साथ खेल का लुत्फ दिला रही थी।
प्रतियोगिता के प्रायोजक गणपति हॉलीडेज, जैन मेडिसिटी,मोबाइल हट, लुक्स ब्यूटी पार्लर, यूनिसेक्स सैलून, सांचल सोलर सोल्यूशन,शुभ मंगलम इन्फोटेक, दिल्ली, सांची सोलर सोल्यूशन, के ब्रांड पार्टनर, द पावर प्ले स्टेडियम टर्फ 360, टीम के ऑनर व प्रायोजक भंवरी ज्वैलर्स, सोमनाथ, शुभ मंगलम, द शुभ विवाह, एच.डी.स्टाइकर्स, विनोद एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, एच.,डी.स्ट्राइकर्स, सोलर हाउस, चन्द्रकला, हीरा मोती उद्योग मंदिर, आर.एम.ए.आई शाइनिंग इंडिया एग्रीकल्चर, धन लक्ष्मी सिक्योरिटी के प्रतिनिधियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को शाबाशी देकर हौसला अफजाई कर रहे थे।
——

























