बीकानेर, 7 मार्च। पुराने जेल मार्ग पर स्थित दिगम्बर जैन नसियाजी में रविवार को सुबह सवा सात बजे नियमित पूजा के पश्चात भगवान भक्ति संगीत के साथ चतुर्विंशति विधान के तहत देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी के विधान का आयोजन होगा ।
दिगम्बर जैन समाज के सचिव धनेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक माह के तहत अगले रविवार 15 मार्च को भी पूजा पक्षाल का विधान होगा। उन्होंने बताया कि रविवार 8 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में श्री महावीरजी से आई भजन गायिका पलक जैन विशेष संगीतमय प्रस्तुति देंगी । उन्होंने बताया कि पूर्वजों के अनुसार जिन अभिषेक करने या प्रत्यक्ष दर्शन से तन सुख व विधि पूजन करने से माया सुख, स्वाध्याय करने से पर भव सुख मिलता है। पूजन के बाद वात्सल्य आहार की व्यवस्था की गई है।
Related Post



अणुव्रत समिति व पेंशनर समाज ने किया निर्माणाधीन वाटिका का निरीक्षण
June 18, 2026
No Comments
Read More »



नोखा वार्ड 35 में सीवर ओवरफ्लो से त्रस्त लोग, स्थाई E.O नहीं होने से समाधान लटका
June 18, 2026
No Comments
Read More »


तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित डेहरु माता मंदिर के पाटोत्सव की महाआरती एवं सम्मान समारोह
June 17, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक
June 16, 2026
No Comments
Read More »

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
June 15, 2026
No Comments
Read More »



