Bikaner Live

बीकानेर विकास प्राधिकरण ने अधिवक्ता महेश व्यास को नियुक्त पैनल अधिवक्ता


बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता महेश व्यास को प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्राधिकरण के सचिव द्वारा सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद एक औपचारिक कार्यालय आदेश जारी किया गया। यह आदेश प्राधिकरण के अध्यक्ष महोदय की स्वीकृति के उपरांत प्रभावी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अधिवक्ता महेश व्यास अब प्राधिकरण की ओर से बीकानेर जिला न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालयों में प्राधिकरण से संबंधित सभी प्रकरणों में पैरवी करेंगे। इसके अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा दायर किए जाने वाले मामलों के साथ-साथ प्राधिकरण के विरुद्ध प्रस्तुत होने वाले वादों में भी वे प्राधिकरण का पक्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। अधिवक्ता महेश व्यास की इस नियुक्ति के बाद विधि जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक अधिवक्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!