Bikaner Live

नववर्ष अयोध्या में मनाएंगे – गोवर्धन सोनी


गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति,भारत एवं अंत्योदय नगर प्रभात फेरी मंडल के साधक बतौर सनातन यात्रा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय की अगुवाई में दो बसों से आज राम मंदिर के आगे से  रवाना हुए।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी ने साधकों को दुपट्टा पहनाकर जय श्री राम के नारों के साथ केसरिया झंडी दिखाकर बसों को मंगलकामना के साथ रवाना किया।
प्रदेश की सहमहिला प्रभारी कविता यादव ने बताया कि 71 सदस्यों के साथ 10 दिवसीय सनातन यात्रा मथुरा,वृंदावन, चित्रकूट अयोध्या से वापसी में प्रयागराज काशी,खाटू श्याम से पूनरासर होते हुए बीकानेर पहुंचेगी।


संरक्षक योगेंद्र भाटी एवं मेढ स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष गणेश सोनी के अनुसार प्रमुख प्रमुख जगह पर हिंदू संस्कृति व संस्कार संवर्धन के उद्देश्यों के लिए प्रचार प्रसार  व रैली निकालने के कार्यक्रम रहेगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!