Bikaner Live

नोखा में आयोजित हो रही करणी कथा में जन सैलाब उमड़ रहा है
soni



भामाशाह धर्म कुलरिया ने आई कैम्प हेतू 2 लाख 51 हजार रुपये दिए

नोखा । यहां पुलिस थाना के सामने राठी स्कूल के खेल मैदान में हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन महा पर्व के अवसर पर यूनाईटेड ग्लोबल पीस फाऊंडेशन के तत्वाधान में 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित हो रही सप्तदिवसीय संगीत मयी श्री करणी कथा में हजारों की तादाद नर नारी दर्शक श्रोता कथा का रसपान कर रहे है। कथा वाचक डा० करणी प्रतापसिंह (M.B.B.S) ने माँ करणी की कथा को सुनाते हुए बताया कि आज से आठ हजार वर्ष पूर्व वर्ष 1444 में मेहाजी के घर में मां देवल की कोख से सप्तमी के दिन जन्म लिया। शुक्रवार को माँ करणी कथा पर विस्तार से प्रकाश डालने के बाद का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम, नान्चकूद के साथ मनाया गया। इस दोरान भजन गायक किन्नू बन्ना ने मां करणी के भजनो चौसठ जोगणी देवणी ए भवानी देवरिया रमजाऐ, में आया- में आया  शेरावालीए, ओम शिव-ओम शिव, सौ-सौ बार बधाईयां भक्ता ने आदि की की प्रस्तुतियों से दर्शक श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया इस दौरान 77 वर्षीय वृद्ध भंवर लाल दर्जी छिम्पा सहित महिलाएं आसन के आगे आकर अपने पांवों को रोक नही पाई और आगे आकर झुमने नाचने लगी। कथा के दौरान टोफिया और प्रसाद वितरण किया गया, चाय की व्यवस्था भी कथा स्थल पर की गई है सेवार्थ कार्यकता जुटे है। कथावाचक डा. करणी प्रतापसिंह के ससुराल मूलवास (सीलवा) से भी उनके ससुराल पक्ष सहित बड़ी तादाद में कथा का पान कर रहे है। नोखा के मूलबास (सिलवा) के भामाशाह उद्योगपति धर्मचन्द्र कुलरिया के नोखा नगरपालिका उपाध्यय निर्मलकुमार भूरा सपत्निक जयश्री भूरा ने भी कथा पान किया। अनेको गणमान्यो का भी सम्मान किया गया। कथा के दौरान आंखों की जांच हेतू रविवार 22 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक केम्प आयोजित होगा । आई कैंप के लिए भामाशाह धर्मचन्द्र कुलरिया ने दो लाख 51 हजार रुपए दिये। आंखों की जांच हेतु टीम जयपुर से आयेगी। माईक संचालन जयकरण चारण ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!