Bikaner Live

साध्वी राजीमतीजी का मंगल विहार गुरु दर्शनाथ लाडनू की ओर
soni

साध्वी राजीमतीजी का मंगल विहार गुरु दर्शनाथ लाडनू की ओर सकुशल बढ़ता जा रहा है बड़ी तादाद में श्रद्धालू सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
नोखा । युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिया शासन गौरव साध्वी राजीमतीजी आदि ठाणा-7 का नोखा के महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में 12 वी वर्षो का पावन प्रेरणादायी प्रवास के बाद गुरु दर्शनार्थ लाडनू की ओर 13 मार्च 2026 को किया गया मंगल विहार सकुशल आगे बढ़ता जा रहा है। मंगल विहार में सेवा में साथ चल रहे सभा मंत्री मनोज घीया के हवाले से अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 9 वें दिन शनिवार 21 मार्च को साध्वीजी का सांडवा तेरापंथ भवन से प्रातः मंगल विहार विहार करते हुए करीब 7-4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दुग्गड़ कृषि फार्म बिदासर पधारे जहां विश्राम रहा। अगले 10 वें दिन रविवार को कृषि फार्म बिदासर से प्रातः 7-15 बजे मंगल विहार करते हुए करीब 9 K.M. दूरी तय करते हुए तेरापंथ भवन बिदासर पहुंचना प्रस्तावित है। मंगल विहार में बड़ी तादाद में समाज, विभिन्न संस्थाओं से नर-नारी सहभागी बन रहे है। नोखा तेरापंथ भवन, से रोजाना साध्वीजी की मंगल बिहार में सहभागी बनकर पुण्य लाभ कमाने के लिए की गई वाहन व्यवस्था से प्रातः 5 बजे प्रस्थान कर रहे है। सभा मंत्री मनोज घीया ने सभी धर्मप्रेमियों, सह‌योगियो, कार्य कर्ताओ और समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर मंगल बिहार में साध्वीजी के सह‌भागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!